वार्ड 38 में ‘आंगन मिलन’ से मजबूत हुआ सेवा का संकल्प : जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता सुषमा शर्मा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वालेह खान, अनीता शर्मा, कामना व्यास, ताहिरा बानो, ज्योति सिसोदिया एवं ममता रैकवार का सम्मान किया गया।
रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज़) सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 38 में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता सुषमा शर्मा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वालेह खान, अनीता शर्मा, कामना व्यास, ताहिरा बानो, ज्योति सिसोदिया एवं ममता रैकवार का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती सुशीला व्यास ने उपस्थित महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा सरकारी योजनाओं के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में वार्ड संयोजक असीम व्यास एवं सविता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही वार्ड के वरिष्ठजनों में श्रीमती चंद्रकला विकास एवं सुश्री संध्या शुक्ला सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा क्षेत्र में निरंतर सेवाएं दे रही आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।
What's Your Reaction?

