निगम के आयोजन में बड़ा सियासी खेल : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का फोटो गायब : उठे गंभीर सवाल

पोस्टरों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के फोटो तो प्रमुखता से लगाए गए हैं, लेकिन विभागीय मंत्री को ही नजरअंदाज करना कई सवाल खड़े करता है।

Apr 1, 2026 - 12:34
Apr 1, 2026 - 12:34
 0
निगम के आयोजन में बड़ा सियासी खेल : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का फोटो गायब : उठे गंभीर सवाल

चर्चा चौराहे की......

सुजीत उपाध्याय 

रतलाम नगर निगम द्वारा आयोजित “बरबड़ मेला” अब प्रशासनिक आयोजन कम और राजनीतिक विवाद ज्यादा बनता नजर आ रहा है। पूरे शहर में लगे बड़े-बड़े पोस्टरों ने एक नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि जिस विभाग के अंतर्गत यह आयोजन हो रहा है, उसी विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का फोटो पोस्टरों से पूरी तरह गायब है।

पोस्टरों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के फोटो तो प्रमुखता से लगाए गए हैं, लेकिन विभागीय मंत्री को ही नजरअंदाज करना कई सवाल खड़े करता है। इसे महज एक चूक मानना मुश्किल है, क्योंकि स्थानीय मंत्री के बड़े-बड़े फोटो हर पोस्टर पर साफ दिखाई दे रहे हैं।

शहर में चर्चा जोरों पर है कि यह कोई साधारण गलती नहीं, बल्कि सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। सूत्रों की मानें तो निगम से जो पोस्टर फाइनल होकर गए थे, उनमें मंत्री विजयवर्गीय का फोटो शामिल था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किसके इशारे पर अंतिम समय में उनका फोटो हटाया गया?

इधर, पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भी मंत्री विजयवर्गीय को लेकर विरोध के सुर तेज हुए हैं। इंदौर की हालिया घटनाओं के बाद उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर होने जैसी बातें भी सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि यही वजह पोस्टरों से उनकी तस्वीर गायब करने के पीछे हो सकती है

हालांकि, प्रदेश की राजनीति पर नजर रखने वाले जानते हैं कि जब-जब विजयवर्गीय को कमजोर आंकने की कोशिश हुई है, तब-तब उन्होंने अपनी ताकत का अहसास कराया है।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि यह मामला मंत्री तक पहुंच चुका है। अब इसकी राजनीतिक गर्मी स्थानीय मंत्री और महापौर तक भी पहुंचना तय है।

अब देखना होगा कि यह पोस्टर विवाद आगे किस तरह शहर की राजनीति में भूचाल लाता है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.