रेल लोहे की पटरियों पर चलती है इसलिए रेल कर्मियों के इरादे लोहे जैसे होने चाहिये - डॉ. चांदनीवाला

भारतीय रेलवे में ट्रेड यूनियन की भूमिका के बदलते परिवेश में उपयोगिता एवं सार्थकता पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा संबोधित किया गया ।

Nov 19, 2026 - 17:06
 0
रेल लोहे की पटरियों पर चलती है इसलिए रेल कर्मियों के इरादे लोहे जैसे होने चाहिये - डॉ. चांदनीवाला

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा संघ कार्यालय में जीवन एवं तनाव प्रबंधन के विषय पर आयोजित किया गया व्याख्यान माला मे ख्यात शिक्षाविद्, लेखक एवं चिंतक डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला का विशेष व्याख्यान हुआ जिसे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा जीवन में संकट आयेगा चले जायेगा आप सकारत्मक बने रहे धैर्य रखे समय परिवर्तनशील हैं कभी भी तनाव को हावी ना होने दे ।

रेल लोहे की पटरियों पर चलती है इसलिए रेल कर्मियों के इरादे लोहे जैसे होने चाहिये ।

विशेष अतिथि इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुनलाल निमावत ने भी संबोधित किया।

भारतीय रेलवे में ट्रेड यूनियन की भूमिका के बदलते परिवेश में उपयोगिता एवं सार्थकता पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा संबोधित किया गया । साथ ही पूर्व मंडल मंत्री आरसी भट्ट,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया, पीएआर सचिव रफीक मंसूरी मंचासिन रहे ।

कार्यक्रम का संचालन श्रेया चोऋषि ने किया 

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर,संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बढ़गोत्या सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे,नरेन्द्र सिंह सोलंकी व योगेश पाल,कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम,सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत,शाखा सचिव संजय कुमार, दीपक गुप्ता,बापी चौधरी,सुमित गर्ग, इमरान खान,युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन,राजेंद्र चौधरी,कुंदन सोनार,विकास राठौड़,जयंत अग्रवाल,महेश प्रजापति,सुनील डागर, गिरीश भट्ट,दिनेश छपरी,रोहित कनोजिया,रवि शर्मा,जीवन सिंह पटेल,पराग दवे,अटल मीणा महिला समिति संयोजक संध्या यादव,सुनीता वर्मा,कुसुमलता गिरी,शबनम खान,रचना मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.