वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के रक्तदान शिविर में 111 यूनिट रक्तदान : डीआरएम समेत अधिकारियों ने भी किया रक्तदान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं अब तक 15 बार रक्तदान किया है। रक्तदान पुण्य का कार्य है और स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

Oct 1, 2026 - 20:19
Oct 1, 2026 - 20:29
 0
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के रक्तदान शिविर में 111 यूनिट रक्तदान : डीआरएम समेत अधिकारियों ने भी किया रक्तदान

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा गुरुवार को श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों की स्मृति में भव्य रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 111 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का आयोजन मानव सेवा समिति के सहयोग से मजदूर संघ कार्यालय में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं अब तक 15 बार रक्तदान किया है। रक्तदान पुण्य का कार्य है और स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन बचाने में मदद मिलती है और समाज में इसके प्रति जागरूकता भी लगातार बढ़ रही है।

शिविर में मंडल मंत्री अभिलाष नागर, सीनियर डीपीओ सोमनाथ गायकवाड़ एवं सीनियर डीएमएम अमीर यादव ने भी रक्तदान किया। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया।

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं आरडीए उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, जवाहर व्यायामशाला संचालक वैभव जाट, पूर्व महापौर केसरी गौरव जाट, राजीव रावत एवं अश्विन जायसवाल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शाखा सचिव दीपक गुप्ता ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र चौधरी ने किया। शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा मानव सेवा समिति की पूरी टीम का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, जेसी बैंक डायरेक्टर सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं योगेश पाल, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत, शेख जमील, शाखा सचिव संजय कुमार, अमित चौहान, बापी चौधरी, रविराज परिहार, चंद्रेश राठौर, ललित मीणा, गौरव ठाकुर, आशाराम मीणा, इमरान खान, राजेंद्र चौधरी, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, दिनेश छपरी, सुनील डागर, सुमित गर्ग, रवि शर्मा, कुंदन सोनर, महिला समिति अध्यक्ष रंजिता वैष्णव, सचिव ऊषा खिंची, युवा अध्यक्ष श्रेया चौऋषि सहित सैकड़ों कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.