दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तलाम में भीषण हादसा : एक्सप्रेस-वे पर कार के उड़े परखच्चे : 13 साल के बेटे और 6 साल की बेटी की दर्दनाक मौत

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रेलिंग का भारी लोहे का पतरा टूटकर कार के भीतर घुस गया। आगे बैठे सागर को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Nov 11, 2026 - 19:34
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तलाम में भीषण हादसा : एक्सप्रेस-वे पर कार के उड़े परखच्चे : 13 साल के बेटे और 6 साल की बेटी की दर्दनाक मौत

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बड़ायला के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग टूटकर कार में जा घुसी और उसका एक हिस्सा आगे की सीट पर बैठे 13 वर्षीय बालक के शरीर के आरपार निकल गया। हादसे में बालक और उसकी छह वर्षीय बहन की मौत हो गई, जबकि माता-पिता घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी 45 वर्षीय राजाबाबू वर्मा गुजरात के हारोल स्थित एक फार्मा कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह वे अपनी पत्नी 42 वर्षीय रिशु वर्मा, बेटे सागर (13) और बेटी विधि (6) के साथ वड़ोदरा से कार में सवार होकर उन्नाव स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए थे। परिवार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से होते हुए रतलाम जिले से गुजर रहा था। इसी दौरान जावरा क्षेत्र के बड़ायला के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर लोहे की सुरक्षा रेलिंग से टकरा गई।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रेलिंग का भारी लोहे का पतरा टूटकर कार के भीतर घुस गया। आगे बैठे सागर को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतक को जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजाबाबू, उनकी पत्नी रिशु और बेटी विधि को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय विधि ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.