श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का 12वीं CBSE परिणाम 100% : रिया बागरेचा ने 94.4% अंकों के साथ किया टॉप
119 में से सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण, 12 छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर की श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 119 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
विद्यालय की छात्रा रिया बागरेचा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मिलिंद राठौर ने 93.4%, स्वीनी कटारिया ने 93.2%, निहारिका उपाध्याय ने 92.8%, निधि बैरागी ने 92.4%, यशस्विनी मकवाना एवं निधि सोनी ने 92.2%, अपूर्वा जैन एवं दक्षीजा पंवार ने 91.8%, हार्दिक जैन एवं जाह्नवी पटेल ने 90.4% तथा दिव्यांश मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 105 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, सह सचिव हरजीत सलूजा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह डंग, गगनदीप सिंह डंग सहित अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी।
What's Your Reaction?





