महू-नीमच फोरलेन हादसा : स्टेयरिंग फेल होने से ढाबे में घुसा ट्रक : ड्रायवर की मौके पर ही मौत

ट्रक रतलाम की तरफ आ रहा था। इप्का फैक्ट्री व सेजावता के बीच फोरलेन पर स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक सड़क से नीचे उतर कर राजपूतना ढाबे की दीवार से जा टकराया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक में रखे लोहे के पाइप ट्रक में कैबिन के पार हो गए

Aug 1, 2024 - 13:17
Aug 1, 2024 - 13:19
 0
महू-नीमच फोरलेन हादसा  :  स्टेयरिंग फेल होने से ढाबे में घुसा ट्रक : ड्रायवर की मौके पर ही मौत

रतलाम(प्रकाशभारत) ट्रक की स्टेयरिंग फेल होने से गुरुवार सुबह महू-नीमच फोरलेन से बड़ा हादसा हो गया। ट्रक सड़क से नीचे एक ढाबे में जा घुसा। भीषण हादसे में ट्रक ड्रायवर की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे ड्राइवर को मूर्छित अवस्था में बाहर निकाला गया। 

गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे जावरा की तरफ से लोहे के पाइप से भरा ट्रक रतलाम की तरफ आ रहा था। इप्का फैक्ट्री व सेजावता के बीच फोरलेन पर स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक सड़क से नीचे उतर कर राजपूतना ढाबे की दीवार से जा टकराया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक में रखे लोहे के पाइप ट्रक में कैबिन के पार हो गए। ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्टेयरिंग भी टूट गई। ड्रायवर स्टेयरिंग व ट्रक के नीचे के हिस्से में फंस गया। लोहे के पाइप आगे आने के कारण ड्रायवर के पैर तक कट गए। मौके पर ग्रामीणों व रहवासियों ने रुक कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहले हाइवे पेट्रोलिंग की टीम पहुंची। जेसीबी बुलवाई। सेजावता के देवेंद्र सिंह पंवार ने बताया पुलिस के आने के बाद ग्रामीणों की मदद से ड्रायवर के शव को बड़ी मुश्किल से निकाला। शव वाहन से बॉडी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस के अनुसार अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक कहां से चला था कहां जा रहा था इसकी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.