SIR : वोटर लिस्ट में हेराफेरी का कांग्रेस का आरोप : भाजपा के खिलाफ कल धरना
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि भाजपा ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत कर रतलाम शहर की वोटर लिस्ट में 16 हजार से अधिक बोगस नाम जुड़वाए हैं, वहीं लगभग 22 हजार वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से कटवाने का षड्यंत्र रचा जा रहा
रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) भाजपा द्वारा वोटर लिस्ट में षड्यंत्रपूर्वक हेराफेरी और वोट चोरी किए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस द्वारा बुधवार, 5 फरवरी को घांस बाजार चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि भाजपा ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत कर रतलाम शहर की वोटर लिस्ट में 16 हजार से अधिक बोगस नाम जुड़वाए हैं, वहीं लगभग 22 हजार वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से कटवाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि नगर विधायक एवं मंत्री चेतन काश्यप द्वारा इस पूरे मामले में जिला प्रशासन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि भाजपा द्वारा की जा रही इस कथित वोटर लिस्ट हेराफेरी के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे से घांस बाजार चौराहे पर विशाल धरना आयोजित किया जाएगा।
वर्मा ने लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखने वाले सभी राष्ट्रभक्त नागरिकों से धरना स्थल पर पहुंचकर भाजपा के इस कथित षड्यंत्र के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की है।
What's Your Reaction?

