निगम-मंडल में नियुक्तियां : पहली सूची जल्द : रतलाम अब भी ‘वेटिंग लिस्ट’ में
हालांकि, रतलाम के नेताओं के लिए अभी इंतजार लंबा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस सूची में रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद का नाम शामिल नहीं है। शहर के कई दावेदारों और नेताओं को अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
भोपाल (प्रकाशभारत न्यूज़) मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों निगम-मंडलों की नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही प्रदेशभर के नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं। अब सभी की नजरें आगामी नियुक्तियों की सूची पर टिकी हुई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान ने करीब 32 निगम-मंडलों के नामों को हरी झंडी दे दी है। संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिन के भीतर पहली सूची जारी हो सकती है, जिसमें लगभग 16 नाम शामिल होंगे। इस सूची में एक-दो प्राधिकरणों के अध्यक्ष पद के नाम भी सामने आ सकते हैं।
हालांकि, रतलाम के नेताओं के लिए अभी इंतजार लंबा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस सूची में रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद का नाम शामिल नहीं है। शहर के कई दावेदारों और नेताओं को अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
बताया जा रहा है कि स्थानीय मंत्री अपने करीबी को इस पद पर नियुक्त कराने के लिए पूरी ताकत लगा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद हाईकमान ने फिलहाल रतलाम के नाम को होल्ड पर रखा हुआ है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जब रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की घोषणा होगी, तो जिले की भाजपा राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह नियुक्ति स्थानीय समीकरणों को नया मोड़ देने वाली साबित हो सकती है।
What's Your Reaction?

