रतलाम में चेन झपटने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश : भरतपुर की 7 आरोपी महिलाएं पुलिस गिरफ्त में

जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को रतलाम निवासी पुष्पा पोरवाल ने माणकचौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात महिला ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन निकाल ली।

Aug 12, 2026 - 13:36
 0
रतलाम में चेन झपटने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश : भरतपुर की 7 आरोपी महिलाएं पुलिस गिरफ्त में

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर में चोरी, लूट एवं झपट्टा मारने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माणकचौक पुलिस ने गले से सोने की चेन झपटकर लूटने वाली भरतपुर (राजस्थान) की महिला गैंग का पर्दाफाश करते हुए 7 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को रतलाम निवासी पुष्पा पोरवाल ने माणकचौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात महिला ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन निकाल ली। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 423/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न स्तरों पर की गई पतारसी के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान भरतपुर (राजस्थान) की झपट्टा मार महिला गैंग की 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी ग्राम रुदीकरण, थाना चिकसाना, तहसील एवं जिला भरतपुर की निवासी हैं।

विवेचना के दौरान आरोपियों की भूमिका एवं आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े तथ्य सामने आने पर प्रकरण में धारा 61(2) बीएनएस का इजाफा किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से रतलाम सहित अन्य जिलों में की गई झपट्टा मार की वारदातों, उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उप निरीक्षक शांतिलाल चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोरचंद परमार सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.