रतलाम के ज्वैलर्स ने होटल के कमरे में जहरीला पदार्थ : खाकर की आत्महत्या : जांच में जुटी पुलिस

सैलाना थाना टीआई पिंकी आकाश के अनुसार, रवि मोठिया की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Aug 12, 2026 - 09:36
 0
रतलाम के ज्वैलर्स ने होटल के कमरे में जहरीला पदार्थ : खाकर की आत्महत्या : जांच में जुटी पुलिस

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर के चांदनी चौक निवासी ज्वैलर्स रवि मोठिया (46) की डेलनपुर और धामनोद के बीच स्थित प्रेम वाटिका होटल में मंगलवार देर रात  होटल के कमरे में जहरीली गोलियां खा कर आत्महत्या कर ली । सूचना मिलने पर सैलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

सैलाना थाना टीआई पिंकी आकाश के अनुसार, रवि मोठिया की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस होटल प्रबंधन और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि रवि मोठिया होटल में कब पहुंचे थे और उनके ठहरने से संबंधित क्या जानकारी सामने आती है।

पुलिस के मुताबिक परिवारजनों से भी घटना के कारणों की जानकारी ली जा रही है। पुलिस कर्ज या पारिवारिक समस्या सहित अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच कर रही हैं । पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

घटना की जानकारी रवि मोठिया के परिवार को मेडिकल कॉलेज बुलाकर दी गई। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.