रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि : श्री जोशी स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार

रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने श्री जोशी को रतलाम की पत्रकारिता का आधार स्तंभ बताया तथा रतलाम प्रेस क्लब के गठन एवं संचालन में उनकी अविस्मरणीय भूमिका बताते हुए कहा कि पत्रकार भवन का भूमि पूजन उनके ही अध्यक्षीय कार्यकाल में हुआ था ।

Aug 12, 2026 - 16:52
 0
रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि : श्री जोशी स्मृति में प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार” पुरस्कार

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम प्रेस क्लब एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रेस क्लब भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में जिले भर के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्म शांति के लिए प्रार्थना की । 

          शोकसभा में पत्रकारों ने श्री जोशी की पत्रकारिता को लेकर अपने अपने संस्मरण सुनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही । प्रारंभ में वरिष्ठ पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष गोविंद उपाध्याय ने शोक सभा की भूमिका प्रस्तुत करते हुए श्री जोशी को निर्भीक पत्रकार बताते हुए पत्रकारिता क्षेत्र में उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला । रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने श्री जोशी को रतलाम की पत्रकारिता का आधार स्तंभ बताया तथा रतलाम प्रेस क्लब के गठन एवं संचालन में उनकी अविस्मरणीय भूमिका बताते हुए कहा कि पत्रकार भवन का भूमि पूजन उनके ही अध्यक्षीय कार्यकाल में हुआ था । शोक सभा में उपस्थित आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक ने कहा कि श्री जोशी संगठनात्मक रूप से विरोधी होकर भी मेरे परम मित्र थे और हमारी रोजमर्रा की मुलाक़ात एक दूसरे पर कटाक्ष से होती थी । उनके चले जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है ।

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष एवं रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ जी भदौरिया एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के शोक संदेशों का वाचन किया । श्री जैन ने पत्रकारिता क्षेत्र में अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि श्री जोशी पत्रकारिता की एक चलती फिरती पाठशाला थी । श्री जैन ने स्वर्गीय जोशी जी की स्मृति को सदैव जीवित रखने के लिए रतलाम प्रेस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कारों में श्री जोशी के नाम पर श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से प्रतिवर्ष “ साहसी पत्रकार “पुरस्कार की घोषणा की । शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश मूणत ने कहा कि श्री जोशी का मार्गदर्शन उन्हें हमेशा प्राप्त होता रहा । उनकी पत्रकारिता से हमे बहुत कुछ सीखने को मिला है । पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने कहा कि श्री जोशी की पत्रकारिता एक मिशन थी वे पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक सरोकार से भी जुड़े रहे । वरिष्ठ पत्रकार ऋषिकुमार शर्मा ने श्री जोशी पर कविता सुनाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए । नईदुनिया ब्यूरो चीफ नरेंद्र जोशी ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्री जोशी की निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को वर्तमान पत्रकारिता के परिदृश्य में पत्रकारों के लिए सीख बताया । वरिष्ठ पत्रकार तुषार कोठारी ने कहा कि आज हम जिस पत्रकार भवन में शोकसभा कर रहे है उसकी नीव रखने में स्वर्गीय श्री जोशी का अहम योगदान रहा है । शोक सभा में प्रेस क्लब सचिव यश शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला महासचिव दिनेश दवे, प्रियेश कोठारी, विनोद संघवी, सुशील खरे, जिला जनसंपर्क अधिकारी ईश्वरलाल चौहान, प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सविता दीदी , प्रोफेसर नीलेश जी शुक्ला ने स्वर्गीय जोशी को शब्दों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए । शोक सभा का सफल संचालन करते हुए प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने स्वर्गीय शरद जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और संचालन के दौरान अपने संस्मरण भी साझा किए ।

           शोक सभा के अंत में दो मिनिट का मौन रखा गया तथा स्वर्गीय श्री जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर पत्रकारगण भेरूलाल टांक, सौरभ कोठारी , नीरज शुक्ला , सौरभ पाठक, हेमंत भट्ट, किशोर जोशी , संजय पाठक, के के शर्मा , विमल कटारिया , विपिन त्रिवेदी , नयन व्यास , जलज शर्मा , सिकंदर पटेल , उत्तम शर्मा , दुर्गेश पंवार , रवि सिसोदिया, राजू केलवा, देवेंद्र लिंबोदिया , किशोर कुमावत, प्रदीप नागोरा, यशवंत राठौर, संजय मिश्रा, भुवनेश पंडित, चिंटू , अखिल पंचोली, महेश पुरोहित , दिव्यराज राठौर, सुरेश बोरासी, हेरंब सिंह , समीर ख़ान , तौफ़ीक़ पठान, राजेंद्र अग्रवाल, नवीन टांक, राजेश दरख, करण बड़गोत्या, दिलावर देवड़ा, नीरज बरमेचा , नीरज शुक्ला , विवेक चौधरी, श्रीमती ज्योति राठौर, श्रीनाथ योगी ( नामली), भेरूलाल पोरवाल ( रावटी), अभिभाषक संघ के सुनील पारिख सहित सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.