वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 1 अक्टूबर को : राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर पूर्वजों की स्मृति में होगा आयोजन : विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे स्वास्थ्य परामर्श
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन मानव सेवा समिति रतलाम के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक रेल कर्मचारियों से शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करने का आग्रह किया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पूर्वजों की स्मृति में रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मजदूर संघ कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में मंडल रेल प्रबंधक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जाएगा।
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन मानव सेवा समिति रतलाम के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक रेल कर्मचारियों से शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करने का आग्रह किया।
आयोजन को लेकर बैठक में बनी रूपरेखा
शिविर की तैयारियों को लेकर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिविर की व्यवस्थाओं और अधिक से अधिक रेल कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्ल्यूसी गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार, अमित चौहान, दीपक गुप्ता, बापी चौधरी, आशाराम मीणा, इमरान खान, राजेंद्र चौधरी, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, दिनेश छपरी, सुनील डागर, महिला समिति अध्यक्ष रंजिता वैष्णव एवं युवा अध्यक्ष श्रेया चौऋषि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान जैसे मानवीय सेवा के कार्य में अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी हो, इसके लिए सभी से व्यक्तिगत स्तर पर भी संपर्क किया जा रहा है।
What's Your Reaction?

