सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विशेष स्वास्थ्य जांच : 50+ उम्र वालों से लेकर सैनिक, शिक्षक, डॉक्टर, पुलिसकर्मी व पत्रकारों के लिए खास स्वास्थ्य जांच शिविर
समिति ने नागरिकों से इस स्वास्थ्य जांच अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा इसकी जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 50 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों सहित भारतीय सेना के सैनिक एवं उनके परिवार, शिक्षक, चिकित्सक, पुलिसकर्मी, पत्रकार, अभिभाषक, भारत सरकार के कर्मचारी तथा सनातन समाज के सभी पदाधिकारियों की फुल बॉडी प्रोफाइल NABL रिपोर्ट्स मात्र 500 रुपये में की जाएगी।
समिति ने नागरिकों से इस स्वास्थ्य जांच अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा इसकी जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।
स्वास्थ्य जांच के लिए 80, धानमंडी, डॉ. हरिओम तिवारी मेडिकल हॉल, रानी जी के मंदिर के सामने, रतलाम पहुंचा जा सकता है। जांच का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9630401104 पर संपर्क किया जा सकता है।
What's Your Reaction?



