शहर में नकली नोट चलाने वाली गेंग लगी पुलिस के हाथ : 2000 रुपए के नकली नोट के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया ,थाना प्रभारी दीनदयाल नगर निरीक्षक मनीष डाबर को घटना की जांच करने के निर्देश दिये । दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) शहर में नकली नोट चलाने वाली गैंग को पुलिस ने धर लिया। पुलिस को सूचना मिलीं थी कि दीनदयाल थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति नकली नोट चल रहे हैं । नकली नोट चलाने वाले दो आरोपी शहर के ही निवासी है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया ,थाना प्रभारी दीनदयाल नगर निरीक्षक मनीष डाबर को घटना की जांच करने के निर्देश दिये । दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति वन विभाग नाका रतलाम क्षेत्र में सब्जी के ठेले के पास नकली नोट चला रहें हैं। पुलिस ने फोर्स व पंचान कि मदद से घेराबंदी कर आरोपियों को पकडा। पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम अंकीत पिता अभय कुमार जाति राजुल उम्र 40 साल निवासी 06, तक्षशिला परिसर मुखर्जी नगर थाना औ.क्षे.रतलाम तथा दुसरा व्यक्ती न अपना नाम वासुदेव पिता अभय कुमार जाति राजुल उम्र 35 साल निवासी 06, तक्षशिला परिसर मुखर्जी नगर थाना औ.क्षे.रतलाम का होना बताया तथा अंकीत राजुल कि पंचान समक्ष तलाशी लेते उसके पहने हुऐ पेंट के दाहिने जेब से 100-100 के 11 नोट निकले जिनको पंचान समक्ष चेक करते नोट कि सिरीज OUK 031344 के 06 नोट तथा OUK 031345 के 05 नोट जिन पर भारतीय रिजर्व बैंक केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत हिन्दी व अंग्रेजी मे लिखा हुआ है तथा वासुदेव राजुल कि तलाशी लेते उसके पहने हुऐ पेंट के दाहिनी जेब से 100-100 के 09 नोट निकले जिनको पंचान समक्ष चेक करते नोट कि सिरिज OUK 031346 के 06 नोट तथा OUK 031347 के 03 नोट जिनपर भारतीय रिजर्व बैंक केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत हिन्दी व अंग्रेजी मे लिखा हुआ पाया गया । दोनों आरोपियो से 100-100 के नकली नोट कुल 20 पाये गये जिन्हें चेक करते असली नोट के वास्तविक नोट से अलग होकर हल्का होना तथा बैंक नोट प्रेस द्वारा जारी किये गये 100 के नोट से भिन्न होकर नकली पाये जाने से आरोपीयो के कब्जे से 100 रू के कुल 20 नोट जप्त कर ,आरोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपीयो के विरूद्ध थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अपराध क्र.524/2025 धारा धारा 179,180,182 बीएनएस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
मामला रतलाम शहर के सघन व्यापारी आबादी क्षेत्र का होने से थाना प्रभारी दीनयाल नगर रतलाम निरीक्षक मनीष डाबर द्वारा टीम को सक्रीय कर साक्ष्य जुटाये गये एवं नकली नोट चलाने वाली गेंग पर कार्यवाही हेतु अलग अलग टीमो का गठन किया गया। गठीत की गई टीमो द्वारा आरोपीयो से पुछताछ में एक अन्य आरोपी गगन पिता विनोद नागदे से नकली नोट लाने के बारे में बताया। पुलिस टीम द्वारा आरूपी गगन नागदे को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपीयो का पुलिस रिमांड लिया जाकर पुछताछ जारी है ।
पुलिस ने आरोपियों से 100-100 रूपये के कुल 20 नकली नोट कुल नगदी 2000/-रूपये जप्त किये गए है ।
गिरफ्तार आरोपीयो का नाम
*1.* अंकीत पिता अभय कुमार जाति राजुल उम्र 40 साल निवासी 06, तक्षशिला परिसर मुखर्जी नगर थाना औ.क्षे.रतलाम (म.प्र.)
*2.* वासुदेव पिता अभय कुमार जाति राजुल उम्र 42 साल निवासी 06, तक्षशिला परिसर मुखर्जी नगर थाना औ.क्षे.रतलाम (म.प्र.)
*3.* गगन पिता विनोद नागदे उम्र 40 वर्ष निवासी 105 साहिल एवेन्यु बंगाली चौराहा इंदौर थाना खजराना
इंदौर (म.प्र.)
What's Your Reaction?

