अनंत चतुर्दशी पर रतलाम पुलिस का सख्त पहरा : चल समारोह से सोशल मीडिया तक नजर : माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई तय

रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक, भड़काऊ, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Sep 25, 2026 - 08:59
 0
अनंत चतुर्दशी पर रतलाम पुलिस का सख्त पहरा : चल समारोह से सोशल मीडिया तक नजर : माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई तय

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) जिले में होने वाले चल समारोह, धार्मिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस मैदानी स्तर पर निगरानी रख रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर भी रतलाम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं 

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था से जुड़े संभावित मामलों को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। आयोजन स्थलों और चल समारोहों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली पोस्ट, वीडियो, कमेंट और अन्य सामग्री को भी मॉनिटर किया जा रहा है।

अफवाह और भ्रामक जानकारी पर नजर

त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना, आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री कानून-व्यवस्था को प्रभावित न करे, इसके लिए सोशल मीडिया सेल सक्रिय है। पुलिस द्वारा ऐसी सामग्री पर नजर रखकर संबंधित गतिविधियों को चिन्हित किया जा रहा है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी पोस्ट या वीडियो को बिना सत्यता की पुष्टि किए शेयर या फॉरवर्ड न करें। अफवाह या भ्रामक जानकारी सामने आने पर उसे आगे प्रसारित करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर कार्रवाई

रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक, भड़काऊ, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि अनंत चतुर्दशी सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता है। इसके लिए मैदानी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.