समाजसेवी काकानी के प्रयास से वृद्ध बीमार महिला को सकुशल घरवालों को सौंपा : जिला अस्पताल में अचेत अवस्था में मिलीं थी महिला
सज्जन बाई पति वर्दी चंद परमार उम्र 90 वर्ष निवासी ग्राम चिरोला तहसील बडनगर जिला उज्जैन हाल मुकाम मोती नगर किराए के मकान में रह रही थी | इलाज के लिए अपने आप घर से घसीटते हुए निकल जाती है| याददाश्त सही नहीं होने के कारण वापस घर नहीं पहुंच पाई।

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) जिला चिकित्सालय में एक वृद्ध महिला अत्यधिक शुगर की वजह से शरीर पर जगह-जगह घाव से असहाय पड़ी थी जिसके सूचना पुलिस द्वारा जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी को दी। काकानी ने तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंच कर महिला प्रारंभिक उपचार करवा कर शहर एसडीएम एवं आयुक्त नगर निगम अनिल भाना को बुजुर्ग महिला की वस्तु स्थिति से अवगत कराया। एसडीएम ने उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रीमती संध्या शर्मा को महिला को वृद्ध आश्रम में भर्ती करवाने का निर्देश प्रदान किया। वृद्ध महिला का वृद्धाश्रम में नियमित उपचार से स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
काकानी की मेहनत रंग लाई
मंगलवार को सुबह परिवारजन महिला को खोजते हुए जिला चिकित्सालय अस्पताल चौकी पहुंचे जहां से उन्हें समाजसेवी काकानी के मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने का कहा गया| काकानी से संपर्क करने पर उन्हें मालूम चला कि उनकी माताजी विरीयाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में है| काकानी ने उन्हें 11:00 बजे वृद्धाश्रम बुलाया जहां पर वृद्ध महिला द्वारा अपने बेटे बाबूलाल परमार और नातिन राकेश मकवाना को देखते ही खुशियों से बोल पड़ी मुझे जल्दी घर ले चलो| घर रवाना करने के पहले उसे गरम-गरम आलू के पराठे खिलाकर उपस्थित सभी जनों ने ताली बजाकर खुशियां प्रकट की| बेटे बाबूलाल ने बताया कि माता का नाम सज्जन बाई पति वर्दी चंद परमार उम्र 90 वर्ष निवासी ग्राम चिरोला तहसील बडनगर जिला उज्जैन हाल मुकाम मोती नगर किराए के मकान में रह रही है| इलाज के लिए अपने आप घर से घसीटते हुए निकल जाती है| याददाश्त सही नहीं होने के कारण वापस घर नहीं पहुंच पाई थी। परिवारजनों ने मदद करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी अनिल भाना,समाजसेवी काकानी, श्रीमती संध्या शर्मा कुलदीप चौहान प्रधान आरक्षक अशोक शर्मा को धन्यवाद माना।
What's Your Reaction?






