रावटी के सक्षम बोकड़िया (जैन) ने NEET-2026 में हासिल की सफलता : पेपर लीक जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी नहीं मानी हार, मेहनत और दृढ़ संकल्प से हासिल किया डॉक्टर बनने का लक्ष्य

इसके बाद मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के उद्देश्य से उन्होंने NEET की तैयारी के लिए रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का चयन किया। अभ्यास में मिले मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत के दम पर सक्षम ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की।

Nov 27, 2026 - 17:36
 0
रावटी के सक्षम बोकड़िया (जैन) ने NEET-2026 में हासिल की सफलता : पेपर लीक जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी नहीं मानी हार, मेहनत और दृढ़ संकल्प से हासिल किया डॉक्टर बनने का लक्ष्य

रतलाम  (प्रकाशभारत न्यूज़) रावटी निवासी सक्षम बोकड़िया (जैन) ने NEET-2026 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर RKDF मेडिकल कॉलेज, भोपाल में MBBS की सीट हासिल की है। सक्षम की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने राउटी सहित आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सक्षम के पिता श्री प्रकाश जी बोकड़िया (जैन) ने बताया कि सक्षम का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। उनके दादाजी की भी इच्छा थी कि उनका पोता डॉक्टर बने और समाज की सेवा करे। सक्षम ने अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा दृढ़ संकल्प बनाए रखा और डॉक्टर बनने के लिए पूरी मेहनत एवं लगन से NEET की तैयारी की।

सक्षम ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई शासकीय विद्यालय, रावटी से पूरी की। इसके बाद मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के उद्देश्य से उन्होंने NEET की तैयारी के लिए रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का चयन किया। अभ्यास में मिले मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत के दम पर सक्षम ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की।

NEET-2026 परीक्षा के दौरान पेपर लीक जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां सामने आने के बावजूद सक्षम ने हार नहीं मानी। वह अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहा और लगातार मेहनत करता रहा। अंततः अपनी लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर उसने NEET-2026 में सफलता हासिल कर RKDF मेडिकल कॉलेज, भोपाल में MBBS की सीट प्राप्त की। सक्षम की इस उपलब्धि से उनके दादाजी का सपना साकार हुआ और परिवार का नाम गौरवान्वित हुआ।

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि सक्षम ने सही मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत के दम पर यह सफलता प्राप्त की है। सक्षम की सफलता इस बात का उदाहरण है कि परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे तो सफलता अवश्य प्राप्त कर सकता है।

सक्षम की सफलता पर अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की टीम राउटी पहुंची और सक्षम सहित उनके पूरे परिवार का सम्मान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की टीम ने सक्षम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे एक अच्छे डॉक्टर बनकर राउटी एवं आसपास के आदिवासी अंचल में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करें और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर अपने परिवार, क्षेत्र और संस्थान का नाम रोशन करें।

सक्षम की यह उपलब्धि ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सही मार्गदर्शन, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से बड़े से बड़ा सपना भी साकार किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.