रतलाम नगर निगम सम्मेलन में हंगामा : कांग्रेस पार्षदों का आरोप - एजेंडे में शहर विकास से जुड़े मुद्दे शामिल नहीं : दो पार्षद बैठे धरने पर

जैसे ही बैठक प्रारंभ हुई, कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि एजेंडे में राष्ट्रीय मुद्दे शामिल किए गए हैं जबकि शहर विकास से जुड़ा एक भी विषय नहीं लिया गया। विपक्ष के इस रुख से माहौल गरमा गया।

Nov 6, 2025 - 15:56
Nov 6, 2025 - 15:57
 0
रतलाम नगर निगम सम्मेलन में हंगामा : कांग्रेस पार्षदों  का आरोप - एजेंडे में शहर विकास से जुड़े मुद्दे शामिल नहीं : दो पार्षद बैठे धरने पर

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़)  करीब सात माह बाद गुरुवार को आयोजित नगर निगम के साधारण सम्मेलन की शुरुआत भारी हंगामे के साथ हुई। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में कांग्रेस पार्षदों ने एजेंडे में शहर विकास से जुड़े मुद्दे शामिल न किए जाने पर कड़ा विरोध जताया। आक्रोशित दो पार्षद बैठक छोड़कर बाहर आ गए और निगम भवन के बाहर ही सड़क पर धरने पर बैठ गए।

जैसे ही बैठक प्रारंभ हुई, कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि एजेंडे में राष्ट्रीय मुद्दे शामिल किए गए हैं जबकि शहर विकास से जुड़ा एक भी विषय नहीं लिया गया। विपक्ष के इस रुख से माहौल गरमा गया।

भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने प्रश्नकाल में अधिकारियों को घेरा

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पक्षों के पार्षदों ने अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया। कांग्रेस पार्षदों ने अमृत 2 योजना के अधूरे कार्य और भुगतान नहीं होने पर सवाल खड़े किए। महापौर प्रहलाद पटेल ने स्वीकारा कि भुगतान शेष है।

शहर में जलप्रदाय बाधित होने और पाइपलाइन कार्यों की धीमी गति पर भी विपक्ष ने निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया।

फर्जी सफाई गैंग का आरोप, अफसरों पर निशाना

भाजपा पार्षद परमानंद योगी ने अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए फर्जी सफाई गैंग चलाने का आरोप भी लगाया। इस पर स्वच्छता प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बीच में खड़े होकर कहा कि 15 लोगों की टीम लगाई जाती है। 

पार्षद परमानंद योगी ने कहा कि एक भी पार्षद से लिखकर ले लो, यदि कोई लिखकर दे दे कि उनके वार्ड में 15 लोगों की गैंग आई है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.