अंतरराज्यीय दो वाहन चोर गिरफ्तार :10 मोटरसाइकिलें बरामद : स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई : आरोपी विष्णु पर पहले से 12 चोरी के मामले

Aug 20, 2026 - 15:17
 0
अंतरराज्यीय दो वाहन चोर गिरफ्तार :10 मोटरसाइकिलें बरामद : स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई : आरोपी विष्णु पर पहले से 12 चोरी के मामले

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान विष्णु पिता बाबूलाल खाती (41), निवासी चंपाबाजार कुकड़ेश्वर, जिला नीमच और बिलास कछावा पिता श्मालाल कछावा (59), निवासी वार्ड नंबर 14, ब्राह्मण मोहल्ला कुकड़ेश्वर, जिला नीमच के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को शाहिद खां निवासी काजीपुरा और भोला वसुनिया निवासी बिलपांक इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। दोनों ने अपनी मोटरसाइकिलें अस्पताल परिसर में खड़ी की थीं। रात में अज्ञात बदमाश दोनों की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलें चोरी कर ले गए। मामले में स्टेशन रोड थाने पर अपराध क्रमांक 597/2026 और 610/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुनेन्द्रकांत गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विष्णु खाती और बिलास कछावा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने जिला अस्पताल से दो मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43ZB1315 बरामद की।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन चोर हैं। पूछताछ में उन्होंने मध्यप्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 9 अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है।

विष्णु पर पहले से 12 चोरी के मामले

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विष्णु पिता बाबूलाल खाती के विरुद्ध अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के 12 अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.