वार्ड 36 पार्षद प्रतिनिधि राजेश महेश्वरी के जन्मदिन पर सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह : महापौर की उपस्थित मे 25 सफाई कर्मचारिओं को किया सम्मानित
महेश्वरी ने माता कालिका के मंदिर में आरती कर माता का आशीर्वाद लिया। जन्मदिन के अवसर पर कुल 25 सफाई कर्मियों को कपड़े एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश महेश्वरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कुशाभाव ठाकरे मंडल द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड के सभी सफाई कर्मियों का सम्मान कालिका माता मंदिर परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती स्मिता राजेश महेश्वरी सहित कुशाभाव ठाकरे मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वार्डवासी और मित्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महेश्वरी ने माता कालिका के मंदिर में आरती कर माता का आशीर्वाद लिया। जन्मदिन के अवसर पर कुल 25 सफाई कर्मियों को कपड़े एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने महेश्वरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।
What's Your Reaction?



