मां पद्मावती मंदिर के गरबा रास में उमड़ा उत्साह : अतिथियों ने बढ़ाया बालिकाओं का हौसला :सातवें दिन जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने की मां की आरती
कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष राजेश जैन, समाजसेवी प्रकाश मेहता, राकेश सकलेचा,अनिल पुरोहित, राजेश तिवारी, विशाल जाट और पप्पू माहेश्वरी ने मां पद्मावती जी की आरती कर आशीर्वाद लिया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) जवाहर नगर चार बत्ती प्रांगण स्थित मां पद्मावती माता मंदिर में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय गरबा रास कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल के बीच उत्साह और उल्लास छाया हुआ है। उत्सव के सातवें दिन विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और राजनीतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने पहुंचकर मां पद्मावती जी की आरती की और गरबा खेलने वाली बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष राजेश जैन, समाजसेवी प्रकाश मेहता, राकेश सकलेचा,अनिल पुरोहित, राजेश तिवारी, विशाल जाट और पप्पू माहेश्वरी ने मां पद्मावती जी की आरती कर आशीर्वाद लिया। अतिथियों ने मंदिर समिति एवं गरबा समिति के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
गरबा रास के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे। वहीं, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री विप्लव जैन अपनी धर्मपत्नी के साथ तथा जिला भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री कृष्णा डिंडोर ने भी गरबा प्रांगण में पहुंचकर बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया।
इसी क्रम में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट और जिला एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। जवाहर व्यायामशाला के संचालक एवं गरबा समिति के संरक्षक गौरव जाट पहलवान, कमल धाकड़, जतिन उपाध्याय, एडवोकेट भाटी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष शर्मा कालेजी ने भी गरबा प्रांगण में पहुंचकर बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। सभी अतिथियों का समिति के संरक्षक राजीव रावत ने स्वागत किया
नवरात्रि के अवसर पर आयोजित गरबा रास में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। मां पद्मावती जी की आराधना के साथ बालिकाओं की गरबा प्रस्तुतियां आयोजन को विशेष बना रही हैं। अतिथियों की उपस्थिति से प्रतिभागियों में भी खासा उत्साह नजर आया।
What's Your Reaction?



