महलवाड़ा क्षेत्र में इंडियन बैंक में लगी आग : बैंक में आग लगने से मचा हड़कंप : कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से बैंक में रखा फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर के महलवाड़ा क्षेत्र में स्थित एक निजी बैंक में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना इंडियन बैंक की शाखा में हुई, जहां से धुएं का गुबार निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से बैंक में रखा फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करने में जुट गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
वहीं स्टेशन रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?