रतलाम पुलिस के दो पुलिसकर्मी को डीजीसीआर सम्मान, जिले का नाम किया रोशन
इन दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए न सिर्फ कानून व्यवस्था को सशक्त किया, बल्कि जिले का नाम भी गौरव से ऊंचा किया
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) प्रदेश में उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिए जाने वाले डीजीसीआर (Director General’s Commendation Roll) सम्मान से रतलाम पुलिस के दो अधिकारियों को नवाजा गया है। यह सम्मान पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश द्वारा उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा और अनुकरणीय सेवा के आधार पर प्रदान किया जाता है।
नवम्बर 2024 माह में प्रदेशभर से कुल 80 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को यह सम्मान प्रदान किया गया, जिनमें रतलाम जिले से दो अधिकारी/कर्मचारी शामिल हैं। इन दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए न सिर्फ कानून व्यवस्था को सशक्त किया, बल्कि जिले का नाम भी गौरव से ऊंचा किया।
सम्मानित पुलिसकर्मी:
सउनि दिनेश चन्द्र नागर – थाना बिलपांक
लगातार 15 वर्षों तक सराहनीय सेवा देने के लिए इन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।
आरक्षक 218 विपुल भावसार – सायबर सेल, जिला रतलाम
सायबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच, एक जटिल और अनसुलझे प्रकरण को सुलझाने में इनकी महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही, जिसके लिए इन्हें यह सम्मान मिला।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने दोनों को इस उपलब्धी पर बधाई दी। यह सम्मान पूरे जिले की पुलिस के लिए गौरव की बात है। इससे अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहकर समाज सेवा और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने में योगदान दें।
What's Your Reaction?



