माध्यमिक शिक्षा मंडल के परिणाम घोषित : जिले में कक्षा 10वी की मेरी लिस्ट में श्री गुरु रामदास स्कूल रहा अव्वल
श्री गुरु रामदास स्कूल के कक्षा 10वी के 3 और 12वी के एक छात्रा ने प्रावीण सूची में स्थान पाया
रतलाम(प्रकाशभारत) माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया। 12वीं का परिणाम 68 प्रतिशत, जबकि 10वीं का 58 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले साल 12वीं में 54 प्रतिशत और 10वीं में 60 फीसद परीक्षा परिणाम रहा था। ऐसे में 12वीं जहां अच्छा सुधार सामने आया है, वहीं 10वीं में परिणाम पिछड़ा है
बुधवार को घोषित हुए माध्यमिक बोर्ड परीक्षा परिणाम में रतलाम के सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर किया है। नीजि बड़े नामचीन स्कूलों से बेहतर परिणाम श्री गुरु रामदास हायर सेकेण्डरी स्कूल का रहा। हालांकि पिछले साल 12वीं में 4 और 10वीं में 1 विद्यार्थी मेरिट में था, लेकिन इस साल एक भी बच्चा स्टेट मेरिट में नहीं पंहुच सका है। 12वीं के परिणामों में जहां अच्छा सुधार देखने को मिला है, लेकिन 10वीं में वह सुधार नहीं हुआ। उल्टे परिणाम 2 प्रतिशत कम हुआ है
श्री गुरु रामदास स्कूल के10वी के 3 वह 12वी की एक छात्रा ने जिले की मेरिट लिस्ट में स्थान पाया।
इन्होंने जिला मेरिट में हासिल किया स्थान (12वीं)
1. सलोनी भाटी, उत्कृष्ट स्कूल, 471
2. जया चौधरी, उत्कृष्ट स्कूल, 460
3. प्राची चौपड़ा, शासकीय स्कूल रिंगनोद, 472
4. शौर्य सक्सेना, सेंट स्टीफंस स्कूल, रतलाम, 472
5. सूर्यांश सक्सेना, सेंट स्टीफंस स्कूल, रतलाम, 468
6. हिमांशि पोरवाल, शासकीय स्कूल पिपलौदा, 467
7. गुरप्रीत कौर सोढ़ी, गुरुरामदास स्कूल, रतलाम, 467
8. श्वेता कसेरा, नाहर कान्वेंट स्कूल, रतलाम, 467
9. नाजिया अब्दुल वहीद, शासकीय कन्या स्कूल, रतलाम, 462,
10. आस्था पाटीदार, माधवानंद एकेडमी, रतलाम, 453
10 वीं में ये हैं जिले के टाप 5
1. देशना जैन, महावीर जैन विद्या मंदिर, ताल, 477
2. अर्पिता पांचाल, गुरुरामदास पब्लिक स्कूल, रतलाम, 475
3. भूमिका गोम, गुरुरामदास पब्लिक स्कूल, रतलाम, 475
4. अभिलाष चौहान, होली फेमिली कान्वेंट, बाजना, 473
5. जयराज निनामा, गुरुरामदास पब्लिक स्कूल, रतलाम, 473
What's Your Reaction?

