24 अगस्त रविवार को होगा ‘अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (A.T.S.E.)’ का परिणाम एवं पुरस्कार सम्मान समारोह
संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया गया था, जिसमें रतलाम शहर के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के 500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) शहर की मेधावी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए, अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट, शास्त्री नगर द्वारा आयोजित अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (Abhyas Talent Search Examination – A.T.S.E.) के परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार सम्मान समारोह आगामी 24 अगस्त (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे, जानकी मंडप, बड़बड़ हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।
500 से अधिक छात्रों ने लिया भाग
संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया गया था, जिसमें रतलाम शहर के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के 500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता, तार्किक सोच एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि को परखना था।
सम्मान और पुरस्कारों की होगी वर्षा
परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, प्रत्येक कक्षा में टॉप 3 स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार स्वरूप टैबलेट, स्मार्ट वॉच एवं स्मार्ट नोटपैड भेंट किए जाएंगे।
इस समारोह में विद्यार्थियों के पालकों एवं शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपने बच्चों की उपलब्धियों के साक्षी बन सकें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें।
मुख्य अतिथि करेंगे उत्साहवर्धन
इस सम्मान समारोह में शिक्षाविद् एवं पूर्व प्राचार्य श्री मुरलीधर चांदनी वाला तथा श्री मोहन जी भरावत (RI रतलाम) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
करियर मार्गदर्शन भी मिलेगा
डॉ. कुमावत ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें विद्यार्थियों के लिए एक करियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें –
पढ़ाई के प्रति सजग बनने,
प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को तैयार करने,और भविष्य की परीक्षाओं में सफल होने के लिए आवश्यक स्किल डेवलपमेंट पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।
सकारात्मक सामाजिक संदेश
संस्थान का यह मानना है कि “प्रतिभा को सम्मान तभी सार्थक है जब उसे सही दिशा और अवसर मिले।” इसी उद्देश्य के साथ यह परीक्षा और सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, ताकि रतलाम के बच्चे आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकें।
What's Your Reaction?

