वरिष्ठ अभिभाषक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील जैन का हृदयाघात से निधन

सुनील जैन लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे और विभिन्न संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वे जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में वे जिला अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

Aug 31, 2026 - 12:28
 0
वरिष्ठ अभिभाषक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील जैन का हृदयाघात से निधन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर के वरिष्ठ अभिभाषक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील जैन का सोमवार देर रात हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अभिभाषक संघ सहित सामाजिक क्षेत्र एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों, मित्रों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

सुनील जैन लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे और विभिन्न संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वे जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में वे जिला अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों में उनकी सक्रियता के चलते विभिन्न क्षेत्रों में उनका परिचय और सम्मान था। उनके आकस्मिक निधन से साथी अभिभाषकों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

अंतिम यात्रा आज सोमवार दोपहर 4 बजे उनके निवास स्थान राजीव नगर, कस्तूरबा नगर से निकाली जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.