एनएफआईआर के आव्हान पर मजदूर संघ की विशाल रैली एवं प्रदर्शन 24 मार्च को
इसी के तहत रतलाम मंडल में मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्य्क्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में दिनांक 24/03/25 को सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन स्थित मजदूर संघ कार्यालय से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम तक विशाल रैली निकाली जायेगी एवं इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा दिनांक 17.03.2025 से 24/03/25 तक नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवेमेन के आह्वान पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा "आल इंडिया प्रोटेस्ट वीक" मनाया जा रहा हैं l इसी के तहत रतलाम मंडल में मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्य्क्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में दिनांक 24/03/25 को सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन स्थित मजदूर संघ कार्यालय से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम तक विशाल रैली निकाली जायेगी एवं इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें सहायक महामंत्री एनएफआईआर एवं महामंत्री वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ आरजी काबर विशेष रूप से रैली एवं प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे l उक्त प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी विभिन्न स्टेशनों एवं यूनिटों से रेल कर्मचारी एवं मज़दूर संघ पदाधिकारी शामिल होंगे l
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया विभिन्न मुद्दों को लेकर संगठन द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा उनमे से प्रमुख रूप से
1)पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करो – यूनिफाइड पेंशन स्कीम (युपीएस) को तुरंत खत्म किया जाए।
2) पद सृजन पर लगी रोक हटाओ – रेलवे में नए पदों का निर्माण हो, जीवित पदों का समर्पण बंद हो।
3) ट्रैक मेंटेनर्स के मुद्दों का समाधान हो – एनएफआईआर पीएनएम/डीसी ( जेसीएम ) के माध्यम से वार्ता कर उनकी समस्याओं को हल किया जाए।
4) रनिंग स्टाफ के भत्तों में वृद्धि हो – 70% किलोमीटर अलाउंस को आयकर मुक्त किया जाए और जनवरी 2024 से 25% बढ़ोतरी की जाए।
5) फ्रोजन महंगाई भत्ता/ महंगाई राहत बहाल हो – जनवरी 2020 से जून 2021 तक का रोका गया महंगाई भत्ता और महंगाई राहत वापस दिया जाए।
6) पेंशन कम्यूटेशन की अवधि घटे – 15 साल से 11 साल की जाए।
7) रेलवे उत्पादन इकाइयों के कॉरपोरेटीकरण ( निजीकरण) का विरोध – रेलवे में ठेकेदारीकरण और आउटसोर्सिंग को रोका जाए।
8) उत्पादकता से जुड़े बोनस का वास्तविक वेतन पर भुगतान – वेतन गणना की सीमा हटाई जाए।
9) 12 घंटे की शोषणकारी ड्यूटी खत्म करो – रेलवे कर्मचारियों के लिए 8 घंटे का ड्यूटी रोस्टर लागू किया जाए।
10) सभी श्रेणियों के वेतन ग्रेड में सुधार हो –
1) ट्रैक मेंटेनर को GP 4200 (लेवल -6) मिले।
2) ग्रेड पे 4600 को ग्रेड पे 4800 (लेवल -8) में बदला जाए।
3) सुपरवाइज़री अधिकारियों को ग्रेड पे 5400 (लेवल -9) प्रदान किया जाए।
4) टेक्निशियन ग्रेड II ( लेवल-3) को टेक्निशियन ग्रेड I ( लेवल-5) में विलय किया जाए।
5) शीर्ष स्तर पर ग्रुप 'सी ' पदों को ग्रुप 'बी ' गेजेटेड में उन्नत किया जाए।
इन प्रमुख मुद्दों सहित मंडल स्तरीय मुद्दों को लेकर भी प्रदर्शन किया जायेगा l
What's Your Reaction?






