रतलाम में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के चुनाव पर विवाद : क्लबों ने उठाए सवाल : अब मप्र फुटबॉल एसोसिएशन के फैसले पर नजर

अब इस पूरे विवाद पर मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के निर्णय का इंतजार है। संगठन को तय करना होगा कि वर्तमान कार्यकारिणी को मान्यता दी जाए या चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद की जांच कर नए सिरे से चुनाव कराए जाएं।

Aug 29, 2026 - 09:25
Aug 29, 2026 - 09:30
 0
रतलाम में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के चुनाव पर विवाद : क्लबों ने उठाए सवाल : अब मप्र फुटबॉल एसोसिएशन के फैसले पर नजर

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) पिछले दिनों संपन्न हुए रतलाम जिला फुटबॉल एसोसिएशन के चुनाव को लेकर विवाद सामने आ गया है। दो वर्षों से जिला फुटबॉल एसोसिएशन के चुनाव नहीं होने के कारण रतलाम के कई फुटबॉल क्लबों द्वारा पहले भी मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन से शिकायतें की जा रही थीं। अब चुनाव संपन्न होने के बाद स्थानीय फुटबॉल क्लबों ने निर्वाचन प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाल ही में हुए चुनाव में शांतिलाल वर्मा को अध्यक्ष और राजेश कौशल को सचिव चुना गया। चुनाव को सर्वसम्मति से संपन्न होने का दावा किया गया था। इसके बाद रतलाम के फुटबॉल क्लबों ने मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित देव को पत्र लिखकर चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई है।

जिले के फुटबॉल क्लबों के तरफ से सलमान अब्बासी ने बताया कि जिला फुटबॉल एसोसिएशन के चुनाव नियमानुसार नहीं कराए गए। उनके अनुसार, मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की थी, जिसकी देखरेख में चुनाव होना था। आरोप है कि समिति के दो सदस्यों सहित रतलाम के किसी भी फुटबॉल क्लब को चुनाव की पूर्व सूचना नहीं दी गई और गुपचुप तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

सलमान अब्बासी ने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर रतलाम के सभी फुटबॉल क्लबों ने विरोध जताया है और मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह नियमों के तहत संपन्न कराए गए हैं।

अब इस पूरे विवाद पर मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के निर्णय का इंतजार है। संगठन को तय करना होगा कि वर्तमान कार्यकारिणी को मान्यता दी जाए या चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद की जांच कर नए सिरे से चुनाव कराए जाएं। आने वाले दिनों में यह मामला रतलाम के फुटबॉल जगत में और तूल पकड़ सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.