रतलाम शहर में आफत की बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त : भारी बारिश का दौर जारी
लगातार हो रही बारिश ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर राजेश बाथम ने भारी बारिश के चलते नर्सरी से 8 वीं तक के बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया था
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) गुरुवार सुबह से जारी तेज बारिश ने शहर को बेहाल कर दिया। लगातार हो रही वर्षा के चलते सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई कालोनियों में घर में पानी का भर गया।
लगातार हो रही बारिश ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर राजेश बाथम ने भारी बारिश के चलते नर्सरी से 8 वीं तक के बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया था।
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के स्कूल लगने से बच्चे और शिक्षक पानी भराव और यातायात बाधित होने के कारण परेशान होते रहे।
अब तक रतलाम में लगभग 45 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव, जाम और गंदगी की स्थिति देखने को मिल रही है।
What's Your Reaction?

