पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एसपी ऑफिस के बाहर बैठे धरने पर : मीसाबंदी के प्लॉट पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई नहीं होने से फूटा गुस्सा : पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी हिम्मत कोठारी ने मीसाबंदी बसंत पुरोहित के साथ एसपी अमित कुमार से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन करीब एक सप्ताह गुजरने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

May 20, 2026 - 14:40
 0
पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एसपी ऑफिस के बाहर बैठे धरने पर : मीसाबंदी के प्लॉट पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई नहीं होने से फूटा गुस्सा : पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) मीसाबंदी के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी बुधवार को अचानक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। लंबे समय से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने एसपी ऑफिस के बाहर जमीन पर बैठकर विरोध जताया, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।

धरने की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार स्वयं कार्यालय से बाहर आए और हिम्मत कोठारी से चर्चा की। इसके बाद वे उन्हें अपने कक्ष में ले गए, जहां पूरे मामले को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। कोठारी ने मीसाबंदी के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग रखी।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी हिम्मत कोठारी ने मीसाबंदी बसंत पुरोहित के साथ एसपी अमित कुमार से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन करीब एक सप्ताह गुजरने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी से नाराज होकर कोठारी बुधवार को दोबारा एसपी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

घटना के दौरान एसपी कार्यालय परिसर में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। माहौल को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने तत्काल थाना प्रभारी अनुराग यादव को बुलाकर कथित कब्जाधारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

पत्रकारों से चर्चा में हिम्मत कोठारी ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे पार्टी से अनुमति लेकर आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो वे पार्टी छोड़ने तक का निर्णय ले सकते हैं।

पूर्व गृह मंत्री के इस धरना प्रदर्शन ने जिले की राजनीति और पुलिस प्रशासन दोनों में हलचल पैदा कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.