साइबर फ्रॉड से सावधान.. कही आप भी न हो जाए ठगी के शिकार : बढ़ रही है साइबर फ्रॉड की शिकायतें : साइबर अपराधी  नए-नए तरीके से बना रहे हैं शिकार : आमजन को जागरूक कर रही पुलिस

पिछले साल जितने लोग इनके चंगुल में आए थे उससे दो गुना 2024 में आ चुके हैं। यही नहीं राशि की बात की जाए तो यह उससे भी कई गुना ज्यादा पहुंच गई है। दो साल में सायबर फ्रॉड के शिकार लोगों की संख्या 1500 पहुंच गई है तो ठगी गई राशि का आंकड़ा साढ़े चार करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच चुका है।

Jan 18, 2025 - 09:25
 0
साइबर फ्रॉड से सावधान.. कही आप भी न हो जाए ठगी के शिकार : बढ़ रही है साइबर फ्रॉड की शिकायतें : साइबर अपराधी  नए-नए तरीके से बना रहे हैं शिकार : आमजन को जागरूक कर रही पुलिस

रतलाम( प्रकाशभारत न्यूज) साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता की कमी ने आम जनता को काफी हद तक धोखाधड़ी के मामलों का शिकार बना दिया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल इन घटनाओं में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है, और इससे जुड़ी राशि भी बहुत अधिक हो गई है। साइबर apradhi  नए-नए तरीके और तकनीकी के माध्यम से आम लोगों को धोखा देने में सफल हो रहे हैं।

पिछले साल जितने लोग इनके चंगुल में आए थे उससे दो गुना 2024 में आ चुके हैं। यही नहीं राशि की बात की जाए तो यह उससे भी कई गुना ज्यादा पहुंच गई है। दो साल में सायबर फ्रॉड के शिकार लोगों की संख्या 1500 पहुंच गई है तो ठगी गई राशि का आंकड़ा साढ़े चार करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच चुका है। 2024 में ही पौने चार करोड़ रुपए की चपत लोगों को लग चुकी है।

सायबर सेल के अनुसार इस समय युवा पीढ़ी और महिलाएं ऑनलाइन खरीदी में सबसे ज्यादा विश्वास कर रही है। इसका फायदा ठग उठा रहे हैं। बैंकों और ऑनलाइन पार्सल की इंक्वायरी के हेल्पलाइन नंबर नेट पर डालकर रखते हैं जिसे सर्च करने के दौरान उनसे संपर्क करने पर उनके चंगुल में फंस जाते हैं। 

जिले में सायबर फ्रॉड के केस दो साल में दो गुना से ज्यादा पहुंचे 23 में साढ़े चार सौ थे, 24 में एक हजार हो गए।

पुलिस साइबर सेल सक्रिय

सायबर सेल शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करके पीड़ित का खाता फ्रीज करवा देता है जिससे फ्रॉड करने वाला यदि उसमें से राशि निकालना चाहे तो नहीं निकाल पाता और राशि भी फ्रीज हो जाती है। ऐसे मामलों में अब तक सेल 50 लाख रुपए फ्रीज करवा चुकी है ।दो साल में सायबर सेल ने 50 लाख रुपए से ज्यादा की राशि फरियादियों को रिफंड करवाई है। पुलिस की सायबर सेल इस प्रयास में लगी हुई है कि जैसे भी हो ठगी गई राशि फरियादी को वापस मिल जाए।

आमजन को जागरूक कर रही पुलिस

लगातार बढ़ते मामलों को लेकर हमने टीम बनाई है जो लगातार काम कर रही है। आम जनता में इस प्रकार के अपराध के प्रति जागरूकता के लिए हम लगातार अभियान भी चला रहे हैं। लोगों को चाहिए कि किसी भी लालच में नहीं आए।

- अमित कुमार, एसपी, रतलाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.