अनंत चतुर्दशी पर्व पर शस्त्र कला, मलखंभ के अद्भुत करतबों के साथ निष्ठा दुर्गा वाहिनी की महिला पहलवानों के साथ निकलेगें जवाहर व्यायामशाला के पहलवान

करीब चार दशक पूर्व व्यायामशाला के संस्थापक पूर्व रतलाम केसरी स्व. नारायण पहलवान ने झांकी, अखाड़े, मलखंभ और शस्त्र कला की शुरुआत कर नगरवासियों को अद्भुत सौगात दी थी। तब से यह परंपरा निरंतर जारी है

Sep 4, 2025 - 17:30
Sep 4, 2025 - 17:36
 0
अनंत चतुर्दशी पर्व पर शस्त्र कला, मलखंभ के अद्भुत करतबों के साथ निष्ठा दुर्गा वाहिनी की महिला पहलवानों के साथ निकलेगें जवाहर व्यायामशाला के पहलवान

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम नगर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी जवाहर व्यायामशाला द्वारा अनंत चतुर्दशी पर विशाल चल समारोह निकाला जाएगा।

करीब चार दशक पूर्व व्यायामशाला के संस्थापक पूर्व रतलाम केसरी स्व. नारायण पहलवान ने झांकी, अखाड़े, मलखंभ और शस्त्र कला की शुरुआत कर नगरवासियों को अद्भुत सौगात दी थी। तब से यह परंपरा निरंतर जारी है।

इस वर्ष की झांकी में भगवान श्रीराम द्वारा कराए गए अश्वमेध यज्ञ का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं अखाड़ों में पहलवानों के दमखम के साथ निष्ठा दुर्गा वाहिनी की महिला पहलवानों द्वारा शस्त्रकला का प्रदर्शन किया जाएगा।

संरक्षक श्री दौलत पहलवान, श्री सुरेश जाट और संचालक वैभव जाट (सन्नी पहलवान), गौरव जाट के मार्गदर्शन में आयोजित इस चल समारोह में हजारों पहलवान और सैकड़ों महिला पहलवान शामिल होंगे। साथ ही मलखंभ के ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी भी अपने करतबों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

उक्त जानकारी जवाहर व्यायामशाला के सचिव राजीव रावत ने दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.