रतलाम रेलवे स्टेशन पर 1.60 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई मूल की महिला गिरफ्तार : देहरादून एक्सप्रेस से जा रही थी मुंबई
जानकारी के अनुसार, DRI की सूचना मिलने के बाद नारकोटिक्स विभाग की टीम स्कॉर्पियो वाहन से रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम सीधे RPF थाने पहुंची और महिला पुलिसकर्मी की मदद मांगी। इसके बाद एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर ट्रेन के A-1 कोच से नाइजीरियाई मूल की महिला को नीचे उतारा गया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम रेलवे स्टेशन पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स और रेलवे पुलिस ने नाइजीरियाई मूल की एक महिला को करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपए कीमत की ड्रग्स के साथ पकड़ा है। महिला 19020 देहरादून एक्सप्रेस के A-1 कोच में सवार होकर मुंबई की ओर जा रही थी। कार्रवाई राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) से मिली सूचना के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार, DRI की सूचना मिलने के बाद नारकोटिक्स विभाग की टीम स्कॉर्पियो वाहन से रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम सीधे RPF थाने पहुंची और महिला पुलिसकर्मी की मदद मांगी। इसके बाद एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर ट्रेन के A-1 कोच से नाइजीरियाई मूल की महिला को नीचे उतारा गया।
महिला को हिरासत में लेने के बाद नारकोटिक्स विभाग की टीम उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला के पास से बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपए आंकी गई है।
फिलहाल नारकोटिक्स विभाग की टीम महिला से पूछताछ कर रही है। ड्रग्स कहां से लाई गई थी, इसे किसे पहुंचाना था और इस पूरे मामले से जुड़े नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसे लेकर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?



