बोधी इंटरनेशनल स्कूल में तहसील स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न : 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी 7 अगस्त को रतलाम के बोधी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) बोधी इंटरनेशनल स्कूल में तहसील स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के करीब 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉली चौहान ने की, जबकि जिला सहसंयोजक राजेश कोठारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत अशोक व्यास, विजय रावल, महेंद्र शुक्ला, पृथ्वीराज सिंह, अजहर खान, समीक्षा परमार, विवेक झा, तनुष्का एवं शाकिर शेख ने किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विवेक झा, अजहर खान और समीक्षा परमार ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र शुक्ला ने किया तथा अंत में वीरेंद्र गुर्जर ने आभार व्यक्त किया।
चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर दिखाएंगे दम
तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी 7 अगस्त को रतलाम के बोधी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
चयनित खिलाड़ियों को बोधी इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक राजेंद्र पितलिया एवं अध्यक्ष विवेक पितलिया ने बधाई देते हुए आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?



