एनएफआईआर/वेरेमस रेल कर्मचारियों को 8वे पे कमीशन का पूरा लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं - आरजी काबर
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया महामंत्री द्वारा कर्मचारी हितों को लेकर कई मुद्दों पर रेलवे बोर्ड पीएनएम में चर्चा की गई
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री आरजी काबर के रतलाम आगमन पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि रेलवे बोर्ड की पीएनएम बैठक में महामंत्री आरजी काबर ने कर्मचारी हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इनमें आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर एवं न्यूनतम वेतन, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, भत्तों में सुधार, ट्रैकमेंटेनरों के लिए 10 प्रतिशत इंटेक कोटा, एमएसीपी एवं ओपीएस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।
काबर ने रतलाम मंडल को सदस्यता के मामले में अव्वल रहने पर रेल कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रतलाम मंडल का संगठन में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाने की बात कही।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, योगेश पाल, सीडब्ल्यूसी गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार, दीपक गुप्ता, अमित चौहान, शाखा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, आशाराम मीणा, मनोज खरे, इमरान खान, सुमित गर्ग, युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, राजेंद्र चौधरी, दिनेश छपरी, सुनील डागर, राजेश माथुर, अखिलेश वर्मा, महिला समिति अध्यक्ष रंजिता वैष्णव, युवा अध्यक्ष श्रेया चौऋषि, सुनीता वर्मा, जीवनदेवी एवं पार्वती सोनवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?



