एक युग का अंत : शिक्षा जगत क़े स्तंभ गुरनाम सिंह डंग का निधन

वे हमेशा कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। साथ ही, अच्छे शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को प्रोत्साहित कर शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Apr 8, 2026 - 09:43
Apr 8, 2026 - 09:45
 0
एक युग का अंत : शिक्षा जगत क़े स्तंभ गुरनाम सिंह डंग का निधन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर के शिक्षा जगत के लिए मंगलवार की रात एक दुखद खबर लेकर आई। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 69 वर्ष की आयु में उनके निधन से शहर में शोक की लहर फैल गई है।

सरदार गुरनाम सिंह डंग पिछले 16 वर्षों से विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा वे मप्र-छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर भी सेवाएं दे रहे थे। उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य हुए, जिससे शहर को नई दिशा मिली।

वे हमेशा कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। साथ ही, अच्छे शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को प्रोत्साहित कर शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस समर्पण और सेवा भावना के कारण वे विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के हर वर्ग में बेहद सम्मानित थे।

परिवार में उनके दो भाई रंजीत सिंह (इंदौर) और सतपाल सिंह, दो पुत्र अंकित डंग और अर्पित डंग तथा एक पुत्री सोनल हैं।

अंतिम यात्रा बुधवार, 8 अप्रैल को दोपहर 1 बजे राज गार्डन के सामने, बरबड़ रोड स्थित उनके निवास स्थान से निकलेगी। इसके बाद भक्तन की बावड़ी स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सरदार गुरनाम सिंह डंग का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.