महंगाई और किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेस का जनआक्रोश प्रदर्शन : बैरिकेड्स तोड़े, पानी की बौछारों के बीच डटे रहे कार्यकर्ता

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में सैलाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान रतलाम पहुंचे। गेहलोत सहित कई वरिष्ठ नेता खुली जीप में सवार होकर रैली का नेतृत्व कर रहे थे। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।

Jun 29, 2026 - 19:22
Jun 29, 2026 - 23:15
 0
महंगाई और किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेस का जनआक्रोश प्रदर्शन : बैरिकेड्स तोड़े, पानी की बौछारों के बीच डटे रहे कार्यकर्ता

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं तथा पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को रतलाम में कांग्रेस ने जनआक्रोश किसान रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान आंदोलन में शामिल हुए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में सैलाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान रतलाम पहुंचे। रैली सैलाना बस स्टैंड मंडी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। कई किसान बैलगाड़ियों के साथ भी रैली में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धानमंडी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स के कारण रैली कुछ देर रुकी, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ते हुए गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, कॉलेज रोड होते हुए छत्रीपुल तक मार्च किया। कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल और बैरिकेड्स तैनात थे।

कांग्रेस का उद्देश्य राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपना था, लेकिन रास्ते बंद होने के बाद कार्यकर्ताओं ने छत्रीपुल रोड पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर गंभीर नहीं है। उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटाए जा रहे हैं, जबकि किसानों को बीज, खाद और कृषि सामग्री महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन सौंपने तक की अनुमति नहीं दी जा रही। नेताओं ने कानून-व्यवस्था, नशे के कारोबार और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को भी उठाया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पार करने का प्रयास किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की मदद से वाटर कैनन (पानी की तेज बौछार) का उपयोग किया। इसके बावजूद कार्यकर्ता काफी देर तक प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा तथा प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए रहा।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस प्रभारी रामवीर सिकरवार, जिला प्रभारी राजा चौकसे, नगर परिषद अध्यक्ष लक्की शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता डीपी धाकड़, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, संजय चौधरी, जिला संगठन महामंत्री जगदीश पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष मंगल पाटीदार, दिलीप कुमावत, जगदीश कुमावत कोमल धुर्वे वीरेंद्र सिंह सोलंकी, यास्मीन शेरानी, यूसुफ कड़पा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष कमरुद्दीन कचवाया, सुजीत उपाध्याय, राजीव रावत, मंसूर अली पटौदी, प्रदीप राठौर, शांतु गवाली, आशा रावत रोहित मीणा आई टी सेल के शहर अध्यक्ष हेमंत नेका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.