हल्द्वानी में मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस की वाहन रैली : एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच का “शुद्धिकरण” किया जाना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

Aug 15, 2026 - 07:46
 0
हल्द्वानी में मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस की वाहन रैली : एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच से भाषण देने के बाद कुछ व्यक्तियों द्वारा मंच का कथित रूप से “शुद्धिकरण” किए जाने के विरोध में शुक्रवार को रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी ने वाहन रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच का “शुद्धिकरण” किया जाना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज में भेदभाव की भावना को बढ़ावा मिलता है, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

कार्रवाई की मांग को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से एसडीएम रतलाम को ज्ञापन भी सौंपा गया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजना बस स्टैंड से वाहन रैली निकाली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए धानमंडी पहुंची।

धानमंडी में आयोजित कार्यक्रम को पारस सकलेचा, यास्मीन शेरानी, मयंक जाट, लक्ष्मण सिंह डिंडोर, डी.पी. धाकड़ और जगदीश कुमावत सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम का संचालन बसंत पांडे ने किया।

इस अवसर पर रजनीकांत व्यास, अमर सिंह शेखावत, कमरुद्दीन कछुवाया, सलीम बागवान, दिलीप कुमावत, मंगल पाटीदार, हितेश पैमाल, नीलेश शर्मा सोहेल काजी,कविता महावर, रानी देवड़ा, शैलेंद्र सिंह अठाना, रामचंद्र धाकड़, रवि वर्मा, इक्का बेलूत, वुसत जैदी, नितेश शर्मा, विजय उपाध्याय, प्रदीप राठौड, रमेश पोरवाल, हरविंदर सिंह, राजेश प्रजापत, सोनू व्यास, हिम्मत जेठवारा, मोहम्मद शेरानी, वीरपाल सिंह राठौर एवं सुजीत उपाध्याय सहित जिला कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान का अधिकार देता है। किसी भी व्यक्ति के साथ जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.