रावटी में शराब दुकान पर हमला : तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोप है कि अर्जुन गरवाल दुकान के अंदर घुस आया और कमीशन में शराब देने की मांग को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने कुल्हाड़ी से दुकान की रैक पर रखी शराब की बोतलों में तोड़फोड़ कर दी।

Feb 13, 2026 - 13:37
 0
रावटी में शराब दुकान पर हमला : तीन आरोपी गिरफ्तार

रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) रतलाम जिले की रावटी तहसील में स्थित देसी-विदेशी कम्पोजिट शराब दुकान पर तोड़फोड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी उत्तरप्रदेश के अरंगी गांव का निवासी है और रावटी स्थित कम्पोजिट दुकान पर सेल्समेन/हेल्पर के रूप में कार्यरत है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह दुकान के अंदर दैनिक हिसाब-किताब कर रहा था, तभी मलवासी निवासी बद्री डोडियार और हरथल निवासी अर्जुन गरवाल दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि अर्जुन गरवाल दुकान के अंदर घुस आया और कमीशन में शराब देने की मांग को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने कुल्हाड़ी से दुकान की रैक पर रखी शराब की बोतलों में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में करीब 90 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

फरियादी ने यह भी आरोप लगाया कि बाहर खड़े अन्य आरोपी ने साप्ताहिक रूप से शराब या पैसे देने की धमकी दी और ऐसा न करने पर जान से मारने की चेतावनी दी। शोर सुनकर दुकान के अन्य कर्मचारी और आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना देखी।

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद मुन्नालाल मईड़ा अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और जाते समय दोबारा नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। घटना के बाद दुकान प्रबंधन को सूचना दी गई और पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.