जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता की 79 वीं सालगिरह : कलेक्टर श्री कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

इस अवसर पर जिले के कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सांदीपनि विद्यालय विनोबा में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में भाग लिया।

Aug 16, 2026 - 10:36
 0
जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता की 79 वीं सालगिरह : कलेक्टर श्री कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगांठ जिलेभर में देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उपस्थिति लोगो को जिले की विकास गाथा पुस्तिका भी वितरित की गई।

 समारोह में कलेक्टर श्री कटेसरिया ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। एसएएफ 24वीं वाहिनी 'बी' कंपनी रतलाम, जिला पुरुष पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड, एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन तथा विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों ने अनुशासन एवं आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हर्ष फायर किया गया तथा शांति, समृद्धि एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।

 

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने देखा और सुना। इसके पश्चात कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने शासन का बधाई संदेश पढ़कर सुनाया तथा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

 

मुख्य अतिथि ने लोकतंत्र सेनानियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मान किया। साथ ही उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

समारोह में सभी प्लाटून ने आकर्षक प्रस्तुति दी। परेड प्रतियोगिता में एसएएफ 24वीं वाहिनी 'बी' कंपनी रतलाम ने प्रथम, जिला पुलिस बल रतलाम ने द्वितीय तथा मॉर्निंग स्टार हाई स्कूल रतलाम एनसीसी प्लाटून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल को द्वितीय तथा मॉर्निंग स्टार हायर सेकेंडरी स्कूल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिले के कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सांदीपनि विद्यालय विनोबा में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया तथा बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी देश के गौरव और सम्मान के प्रतीक दिवस हैं। ये अवसर हमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें अच्छे संस्कार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सकारात्मक वातावरण प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार,अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.