2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश : कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय संघर्ष का है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। प्रदेशभर के जिलों में लगातार दौरे कर रहे अजय सिंह ने कहा कि जो कार्यकर्ता किसी कारणवश निष्क्रिय हो गए हैं या घर बैठे हैं, उन्हें फिर से सक्रिय कर मैदान में लाना होगा।

Jun 24, 2026 - 08:26
 0
2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश : कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आगामी 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से संगठन को मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सोमवार को रतलाम पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुनावी तैयारियों का मंत्र दिया।

खेतलपुर स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित बैठक में अजय सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वागत के लिए माला लेकर पहुंचे पदाधिकारियों को उन्होंने विनम्रतापूर्वक रोकते हुए कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही माला पहनेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय संघर्ष का है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। प्रदेशभर के जिलों में लगातार दौरे कर रहे अजय सिंह ने कहा कि जो कार्यकर्ता किसी कारणवश निष्क्रिय हो गए हैं या घर बैठे हैं, उन्हें फिर से सक्रिय कर मैदान में लाना होगा। मनभेद और मतभेद भुलाकर सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।

बैठक में पीसीसी सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत, शांतिलाल वर्मा, सतीश पुरोहित, लक्ष्मी खराड़ी, यास्मीन शेरानी, पारस सकलेचा, मयंक जाट, हितेष पेमाल  कमरुद्दीन कचवाय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद अजय सिंह ने शहर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने गौशाला रोड स्थित पूर्व विधायक शिवकुमार झालानी के निवास राम भवन पहुंचकर चर्चा की। साथ ही पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, फैय्याज मंसूरी, रामचंद्र धाकड़, पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित, बसंत पांडे तथा महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष यास्मीन शेरानी के निवास पर पहुंचकर संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

कांग्रेस नेताओं ने इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.