बिलपांक में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न : 29 जून के किसान महा आंदोलन को सफल बनाने का लिया संकल्प
बैठक में आगामी 29 जून को आयोजित होने वाले किसान महा आंदोलन की तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) बिलपांक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में कांग्रेस परिवारजनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत, मनजीत सिंह टुटेजा, जगदीश पाटीदार, कोमल धुर्वे, लक्ष्मण सिंह डिंडोर, डीपी धाकड़, राजेश भरावा, थावरलाल भूरिया, राजीव रानी देवदा, पिरुलाल पायल, सत्यनारायण चौधरी, अश्विन ओहरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ भाबर, मंडलम के सभी अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मंडलम अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक में आगामी 29 जून को आयोजित होने वाले किसान महा आंदोलन की तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि किसान हितों की इस लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही 29 जून के किसान महा आंदोलन को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
बैठक का संचालन सुधीर पाटीदार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल पाटीदार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर किसान हितों की आवाज को बुलंद करने तथा आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।
What's Your Reaction?



