सड़क हादसा या साजिश : सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद चक्काजाम : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
जानकारी के अनुसार, बीती रात जावरा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 31 वर्षीय करण की मौत हो गई थी। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश बना हुआ है। उनका आरोप है कि यह महज सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित घटना है।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को सैलाना बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में लोगों ने चक्काजाम कर दिया और मृतक के साथ मौजूद चार युवकों की गिरफ्तारी की मांग की।
जानकारी के अनुसार, बीती रात जावरा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 31 वर्षीय करण की मौत हो गई थी। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश बना हुआ है। उनका आरोप है कि यह महज सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित घटना है। इसी आधार पर उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक के साथ मौजूद चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात व्यवस्था बहाल की गई।
फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?



