तीसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ा ग्रामीण, पुलिस समझाइश मे जुटी
टावर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान प्रभुलाल के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता है। ग्रामीणों के अनुसार, वह पहले भी दो बार मोबाइल टावर पर चढ़ चुका है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) रतलाम जिले के पलदूना गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ग्रामीण अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही नामली थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा हालात को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।
टावर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान प्रभुलाल के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता है। ग्रामीणों के अनुसार, वह पहले भी दो बार मोबाइल टावर पर चढ़ चुका है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार समझाइश देकर उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति नशे की लत से ग्रसित बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए प्रयास जारी हैं।
What's Your Reaction?