हेलमेट नहीं तो एंट्री नहीं: एसपी ऑफिस के बाहर बिना हेलमेट पहुंचे पुलिसकर्मियों का ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
दरअसल, हाल ही में रतलाम जिले में सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। इस नियम की शुरुआत स्वयं एसपी अमित कुमार ने अपने कार्यालय से की।
रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर रतलाम पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी कार्यालय के बाहर उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब बिना हेलमेट दो-पहिया वाहन से पहुंचे पुलिसकर्मियों का चालान खुद ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया।
दरअसल, हाल ही में रतलाम जिले में सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। इस नियम की शुरुआत स्वयं एसपी अमित कुमार ने अपने कार्यालय से की। आदेश के तहत बिना हेलमेट कार्यालय पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की गई और उन्हें नियम उल्लंघन पर दंडित भी किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि कानून सभी के लिए समान है और आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और इनमें सबसे अधिक प्रभावित हो रहे बाइक सवारों को देखते हुए रतलाम पुलिस ने यह कदम उठाया है। दो-पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके थे। अब इन आदेशों के पालन में सख्ती शुरू कर दी गई है, जिसकी शुरुआत खुद पुलिस विभाग से की गई है।
What's Your Reaction?

