भाजपा नेता के भाई ने दी धमकी : ‘चीर-फाड़ कर टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा’ : कथित धमकी से सहमा परिवार : एफआईआर दर्ज
शिकायत के मुताबिक 9 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे से 4:15 बजे के बीच कमलेश करमचन्दानी ने सुरेश पोपटानी को करीब 35 बार कॉल किए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कॉल रिसीव करने पर कमलेश ने परिवार के बारे में कुछ लिखने या बोलने पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र में एक भाजपा नेता के भाई कमलेश करमचन्दानी पर मोबाइल फोन के जरिए लगातार कॉल कर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। बिरियाखेड़ी निवासी सुरेश पोपटानी ने 9 सितंबर को पुलिस थाने में शिकायत देकर कमलेश करमचन्दानी के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जिस पर औद्यौगिक क्षेत्र पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है ।
शिकायत के मुताबिक 9 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे से 4:15 बजे के बीच कमलेश करमचन्दानी ने सुरेश पोपटानी को करीब 35 बार कॉल किए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कॉल रिसीव करने पर कमलेश ने परिवार के बारे में कुछ लिखने या बोलने पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता ने बाद में दूसरे मोबाइल नंबर से कमलेश करमचन्दानी को कॉल किया और बातचीत रिकॉर्ड होने का दावा किया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बातचीत के दौरान कमलेश ने पुलिस में शिकायत करने की चुनौती भी दी और अपने भाई के बीजेपी नेता होने का हवाला देते हुए कथित रूप से कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
पुराने विवाद का भी शिकायत में जिक्र
सुरेश पोपटानी और उनकी मां मीना देवी की ओर से दी गई शिकायत में जून 2025 की एक कथित घटना का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उस दौरान धमकी देने और घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। इस संबंध में 23 जुलाई 2025 को औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत देने की बात भी आवेदन में कही गई है।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कमलेश करमचन्दानी द्वारा लगातार परेशान करने, बदनाम करने और गंभीर आरोप लगाने के कारण परिवार में तनाव का माहौल है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कमलेश करमचन्दानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी जिस पर
शिकायतकर्ताओं ने आवेदन में यह भी आशंका जताई है कि भविष्य में उनके या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कमलेश करमचन्दानी की होगी।
What's Your Reaction?



