कलेक्टर की फोटो लगाकर WhatsApp पर ठगी का खेल : फर्जी नंबर से भेजे संदेश : प्रशासन ने किया अलर्ट

बताया गया है कि इस फर्जी नंबर से विभिन्न लोगों को व्हाट्सएप संदेश भेजे जा रहे हैं। आशंका जताई गई है कि साइबर ठग कलेक्टर की पहचान और फोटो का इस्तेमाल कर लोगों का विश्वास हासिल करने के बाद पैसों की मांग अथवा किसी अन्य प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का प्रयास कर सकते हैं।

Sep 8, 2026 - 16:58
 0
कलेक्टर की फोटो लगाकर WhatsApp पर ठगी का खेल : फर्जी नंबर से भेजे संदेश : प्रशासन ने किया अलर्ट

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम और प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से लोगों को संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि +639615402077 नंबर कलेक्टर का अधिकृत मोबाइल नंबर नहीं है।

बताया गया है कि इस फर्जी नंबर से विभिन्न लोगों को व्हाट्सएप संदेश भेजे जा रहे हैं। आशंका जताई गई है कि साइबर ठग कलेक्टर की पहचान और फोटो का इस्तेमाल कर लोगों का विश्वास हासिल करने के बाद पैसों की मांग अथवा किसी अन्य प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का प्रयास कर सकते हैं।

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने अपील की है कि उक्त नंबर अथवा किसी अन्य अनधिकृत नंबर से उनके नाम, फोटो या पद का उपयोग करते हुए कोई संदेश प्राप्त हो तो उस पर विश्वास न करें। ऐसे किसी भी संदेश का जवाब देने से पहले संबंधित व्यक्ति या कार्यालय से सीधे संपर्क कर उसकी पुष्टि करें।

प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि फर्जी नंबर से आने वाली किसी भी पैसों की मांग पर बैंक खाते, यूपीआई या किसी अन्य माध्यम से राशि का भुगतान नहीं करें। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से भी बचें।

कलेक्टर ने कहा कि साइबर अपराधी अक्सर वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम व फोटो का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान नंबर से प्राप्त संदेश की बिना सत्यापन के आधार पर कार्रवाई न करें और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.