बिलपांक पुलिस ने टोल नाके पर दबोचे हथियार तस्कर, 5 पिस्टल और 12 बोर कट्टा जब्त
पुलिस ने 5 पिस्टल, 12 बोर का कट्टा और 2 जिंदा राउंड जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1,40,000 आंकी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
रतलाम, 1 फरवरी (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम जिले के बिलपांक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्करी का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर टोल नाके पर की गई सख्त चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।
पुलिस ने 5 पिस्टल, 12 बोर का कट्टा और 2 जिंदा राउंड जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1,40,000 आंकी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
घटना को लेकर एसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग टोल नाके से अवैध हथियारों की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। इस पर तत्काल टीम गठित कर कड़ी निगरानी और तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें ये हथियार बरामद किए गए।
पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये हथियार कहां से लाए गए थे और कहां सप्लाई किए जाने वाले थे। मामले में आगे की जांच जारी है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी और इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा।
What's Your Reaction?