जवाहर मल्लखंब के 14 सदस्यीय खिलाडियों का दल सउदी अरब की राजधानी रियाद में 10 दिवसीय इंडिया वीक में लेगा भाग।
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 13 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अल सऊदी पार्क रियाद सीज़न 2024 इंडिया वीक में रतलाम के जवाहर मल्लखंब के खिलाड़ी भाग लेंगे। सऊदी अरब सरकार द्वारा आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष होने वाले सबसे बड़े कल्चरल एक्सचेंज इवेंट्स में से एक है। जिसमें विश्व भर के कई देश अपनी अपनी संस्कृति एवं कलाओं का आदान-प्रदान करते हैं

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) अरब की राजधानी रियाद में 10 दिवसीय इंडिया वीक में जवाहर मलखंभ के खिलाड़ी प्राचीन भारतीय कला का प्रदर्शन करेंगे । इंडिया वीक में भारत के कई सेलेब्रिटीज़ भी हिस्सा लेंगे।
पत्रकारवार्ता में उक्त जानकारी जवाहर व्यायाम शाला के संचालक वैभव जाट एवं शाला सचिव राजीव रावत ने दी।
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 13 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अल सऊदी पार्क रियाद सीज़न 2024 इंडिया वीक में रतलाम के जवाहर मल्लखंब के खिलाड़ी भाग लेंगे। सऊदी अरब सरकार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष होने वाले सबसे बड़े कल्चरल एक्सचेंज इवेंट्स में से एक है। जिसमें विश्व भर के कई देश अपनी अपनी संस्कृति एवं कलाओं का आदान-प्रदान करते हैं।
भारत के अलावा फिलिपींस,पाकिस्तान, सूडान, जॉर्डन, यमन, बांग्लादेश एवं कई अन्य देश भी इस आयोजन में भाग लेंगे। भारत के प्रसिद्ध संगीतकार हिमेश रेशमिया, क्रिकेटर श्रीसंथ सहित कई बड़े कलाकार भी मुख्य रूप से आयोजन में उपस्थित रहेंगे।
What's Your Reaction?






